पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News Students Rushed To Remix Songs In The Annual Festival

वार्षिकाेत्सव में रीमिक्स गानाें पर झूमे विद्यार्थी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलवर| एलआईईटी कॉलेज परिसर में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में रविवार काे देश के प्रमुख बैंड ऑल इंडिया परमिट ने प्रस्तुति दी। अंकित रावत, दिलीप अरोरा, परमजीत सिंह, निशांत रस्तोगी, रमैयाजीत व पारस ने मिश्रित संगीत से सबको प्रफुल्लित किया। कबीरा मान जा, रॉक ऑन, बुल्लेया, दमा दम मस्त कलंदर, अपना टाइम आएगा तथा किशोर कुमार के पुराने गानों के रीमिक्स पर विद्यार्थी खूब झूमे। इससे पूर्व सुबह 10 बजे से तकनीकी व गैर तकनीकी प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें विभिन्न महाविद्यालयाें से आए छात्र छात्राओं ने भाग लिया। समूह निदेशक डॉ राजेश भारद्वाज ने बताया कि दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के समापन समारोह में तकनीकी व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिए गए।
खबरें और भी हैं...