पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वामी लीलाशाह जन्मोत्सव 19 काे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खैरथल| कस्बे के गांव वल्लभग्राम में स्वामी लीलाशाह महाराज का जन्मोत्सव मेला 19 मार्च को आयोजित किया जाएगा। स्वामी लीलाशाह धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष वासदेव दासवानी ने बताया कि वल्लभग्राम में स्थित स्वामी लीलाशाह कुटिया पर मेला आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत झूलेलाल मंदिर पर बाबा शीतलदास के सानिध्य में 19 मार्च गुरुवार को सुबह 8.15 बजे हवन, सुबह 10.15 बजे झंडारोहण किया जाएगा। उसके बाद 11.15 बजे वल्लभग्राम से स्वामी लीलाशाह कुटिया तक शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा दोपहर 1.15 बजे भंडारा, दोपहर 2.15 बजे भजन कीर्तन, शाम 6.15 बजे आरती तथा पूज्य बहराणा साहिब शाम 7.15 बजे अायाेजित किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...