पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बानसूर| क्षेत्र के गांव नई सड़क के महर्षि दयानंद सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता महेंद्र यादव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिंभू सिंह बारेठ ने की। इस मौके पर शाला निदेशक अशोक यादव ने सभी अतिथियों का पहनाकर स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन संदीप गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अशोक भरगड, आरसी यादव, शशीकांत बोहरा सहित स्टाफकर्मी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...