- Hindi News
- National
- Khairthal News Rajasthan News Talents Honored In Holi Milan Children Performed
होली मिलन में प्रतिभाएं सम्मानित, बच्चों ने दी प्रस्तुति
कस्बे के महावर भवन में महावर वैश्य नवयुवक मंडल की अोर से 34वां हाेली मिलन व वार्षिकाेत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रिंसिपल अलवर श्यामलाल गुप्ता रहे व अध्यक्षता उद्योगपति संताेष गुप्ता ने की। अति विशिष्ट अतिथि एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक रूपेश गुप्ता थे। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए व प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। महावर भवन में ऊपर की मंजिल पर नवनिर्मित सभा भवन का शुभारंभ किया गया। इस दाैरान सुरेश चंद जाखड़, दीनदयाल महावर, साेनिया महावर सहित समाज के गणमान्य लाेग माैजूद रहे। सुरेश चंद जाखड़ द्वारा वर्तमान महावर वैश्य नवयुवक मंडल अध्यक्ष व कार्यकारिणी के कार्यकाल का अागामी तीन वर्ष के लिए विस्तार किया गया। अध्यक्ष दीनदयाल महावर ने समाज का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
लक्ष्मणगढ़ : कस्बे में होली मिलन समारोह के उपलक्ष्य में नच बलिये डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संयोजक संजय बुंदेला ने बताया कि क्षेत्र के बच्चाें में उत्साहवर्धन के लिए कस्बे के राउमावि में नच बलिये डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं ग्राम तिलकपुर में पूर्णिमा के दिन होली मिलन समारोह व हरचंद दास महाराज धाम पर बालक दास महाराज के सानिध्य में रात्रि को सत्संग व भंडारे का आयोजन किया गया। किशनदास महाराज ने बताया कि हरदास चंद दास की प्रतिमा पर गुलाल लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मनोहर लाल, नरेंद्र सिंह, रमेश, सत्येंद्र यादव, नन्दराम, रधुवीर, गोपीराम, ब्रजलाल, जगदीश, मातादीन, अमरसिंह आदि उपस्थित थे।
गोविंदगढ़ : कस्बे की खंडेलवाल धर्मशाला में खंडेलवाल समाज के तत्वावधान में होली मिलन समारोह मनाया गया। समाज अध्यक्ष जगदीश गुप्ता खेड़ली वालों ने बताया कि कार्यक्रम में सरपंच उर्मिला मेठी व अजय मेठी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बच्चों की फैंसी ड्रेस व डांस प्रतियोगिता सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
गढ़ीसवाईराम : कस्बे में स्थित सीतारामजी के बड़े मंदिर पर मंगलवार को सभी समाज के लोगों द्वारा फागोत्सव मनाया गया। इस मौके पर महंत रामअवतार शास्त्री ने सीतारामजी महाराज की नयनाभिराम झांकी सजाई। इस दौरान स्थानीय कलाकार मनोज गुप्ता व मानसिंह चौहान ने भजनों की प्रस्तुति दी। जिस पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर संयोजक महेश खंडेलवाल, प्रेम सिंह राठौड़, मुरारीलाल जैमन, महेश गुप्ता, प्रहलाद मीना, अशोक मिश्रा, यश वर्धन सिंह, आराम मीना, राज्वर्धनसिंह, यादराम, राजेश राठौड़ सहित अनेक महिला-पुरुष मौजूद थे।
भिवाड़ी : यादव समाज भिवाड़ी की ओर से बुधवार को हाउसिंग बोर्ड में होली मिलन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव, महासचिव राजवीर यादव, उपाध्यक्ष विजय यादव, अनिल यादव, अजीत यादव, विक्रम यादव, रणवीर सिंह यादव, सरजीत यादव, विक्की, राजू जैलदार, बीना यादव, कविता यादव, सुनीता यादव, आरपी यादव, कमलेश यादव, बिट्टू यादव, राकेश यादव आदि मौजूद थे।
खैरथल. महावर समाज के हाेली मिलन में प्रस्तुति देती बालिकाएं।