- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Team Reached Shalimar On Information About Illegal Mask And Sanitizer
अवैध मास्क और सेनेटाइजर की सूचना पर शालीमार पहुंची टीम
अलवर| कोरोना वायरस के डर से बाजार में मास्क और सेनेटाइजर की डिमांड बहुत ज्यादा हाे गई है। इसके चलते शहर सहित जिले में कई स्थानों लाेग अवैध रुपए से बिना मार्के के मास्क और हैंड सेनेटाइजर बना रहे है। दूसरी और मेडिकल स्टोर संचालक 5 रुपए के मास्क काे 25 रुपए तक में बेच रहे है। उपभोक्ता मामले विभाग के शासन सचिव सिद्धार्थ महाजन ने इस तरह के मामलाें में कार्रवाई के निर्देश दिए है। वही, नियमों की अवहेलना करते हुए तैयार मास्को बनाने और उनकी पैकेजिंग करने की सूचना पर शनिवार काे स्वास्थ्य विभाग ने शहर के शालीमार सहित अन्य ठिकानों पर जांच की। सूचना के अनुसार शनिवार काे सीएमएचओ डाॅ. ओपी मीना अपनी टीम के साथ दाे औषधि नियंत्रक अधिकारी लाेकेश बैरवा और राजेश कटरा काे साथ लेकर शालीमार स्थित एक फर्म पर कार्रवाई करने पहुंचे। विभाग काे सूचना मिली थी कि यहां अवैध रुप से मास्क और सेनेटाइजर बनाए जा रहे थे। डीसीओ राजेश ने बताया कि पूरी कार्रवाई सीएमएचओ के निर्देशन में हुई है। वही, सीएमएचओ डाॅ. मीना ने बताया कि रविवार काे अवैध रुप से मास्क बनाने वालाे के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।