पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Laxmangarh News Rajasthan News The Idol Of Sheetla Mata Was Consecrated Took The Kalash Yatra

शीतला माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की, कलश यात्रा निकाली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र के निकटवर्ती गांव जावली में शुक्रवार को शीतला माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व कलश यात्रा भी निकाली गई।श्रद्धालु गिर्राज प्रसाद अवस्थी एवं रमाकान्त अवस्थी ने बताया कि शीतला माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कस्बे के मुख्य मार्गो से कलशयात्रा निकाली गई।

पंडित प्रेमचन्द जैमन, किशन गोपाल शास्त्री, मोहित किशन शास्त्री द्वारा मूर्ति की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सत्संग किया (टहला): फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्थी पर सिटावट ग्राम स्थित गोपालजी महाराज मंदिर पर ललिता एंड पार्टी के सानिध्य में महिलाओं ने सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने राधा-कृष्ण, हनुमानजी, मां दुर्गा के भजनों की प्रस्तुति दी। पुजारी रामावतार व्यास ने आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया। इस अवसर पर ललिता देवी, विजय लक्ष्मी, भौरीदेवी, मेनका सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही।

लक्ष्मणगढ़. मूर्ति स्थापना से पूर्व कलशयात्रा निकालती महिलाएं।
खबरें और भी हैं...