- Hindi News
- National
- Kathumar News Rajasthan News The Minor Who Went Missing Three Months Ago Reached Home On Holi
तीन माह पहले लापता हुआ नाबालिग होली पर घर पहुंचा
कठूमर| तीन माह पहले घर से लापता हुए नाबालिग के होली पर घर पहुंचने से कस्बे की नट बस्ती में खुशी का माहौल छा गया। नट बस्ती के लोगों ने सरपंच शेर सिंह मीना व थानाधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य लोगों के साथ तिलक लगाकर होली मनाई। इस मामले में परिवारजनों ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण भी दायर की हुई है। परिजनों ने इस नाबालिग को खोजने के लिए अनेक प्रयास किए। थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि चार दिसंबर को गोरधन नट का 14 वर्षीय पुत्र हिमांशु नट घर से लापता हो गया। चार बहनों का अकेला भाई हिमांशु के लापता होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थानाधिकारी के अनुसार तीन माह बाद होली पर घर पहंुचे हिमांशु से नट बस्ती में खुशियां लौट आई।