- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News There Will Be An Investigation Into The Matter Of Taking Money In The Name Of Clearing Du Paper
ड्यू पेपर क्लियर कराने के नाम पर पैसे लेने के मामले की होगी जांच
अलवर| मत्स्य विश्वविद्यालय के कार्यवाहक छात्रसंघ अध्यक्ष उदय सिंह द्वारा विवि से संबद्ध एक कॉलेज के छात्र से ड्यू पेपर क्लियर कराने के नाम पर कथित रूप से पैसे लेने के मामले की जांच के लिए विवि ने जांच कमेटी गठित की है। यह कमेटी सात दिनों में वायरल ऑडियो और मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट विवि को सौंपेगी। कार्यवाहक कुलसचिव रोहिताश्व यादव ने बताया कि यह कमेटी पीड़ित छात्र व आरोपी के बयान दर्ज करेगी। उक्त घटनाक्रम से संबंधित कोई साक्ष्य देना चाहे तो वो विवि में आकर दे सकता है। यदि पास कराने के नाम पर पैसे लिए जाने की पुष्टि हुई तो कमेटी इस विषय की भी जांच करेगी कि उक्त मामले में विवि से जुड़ा कोई कर्मचारी तो शामिल नहीं है। दूसरी ओर स्टूडेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को ज्ञापन देकर इस प्रकरण सहित विश्वविद्यालय में बिछे भ्रष्ट नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कराने एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सांवरिया, एडवोकेट शोएब अख्तर, हेमंत मीणा, मोहम्मद शकैलन, शमुन, समेत अनेक छात्र उपस्थित थे।