- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Three Injured Including Dsp Firing And Stone Pelting On Police Team To Investigate Land Dispute
जमीन विवाद की जांच करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग व पथराव, डीएसपी सहित तीन जख्मी
बड़ौदामेव थाना इलाके के गांव बाई में जमीनी विवाद को लेकर साेमवार काे ग्रामीणों ने पुलिस दल पर फायरिंग व पथराव किया। घटना में लक्ष्मणगढ़ सीअाे भूपेंद्र शर्मा, हैडकांस्टेबल जगवीर सिंह व कांस्टेबल कैलाश चंद काे चाेटें अाई। पथराव से लक्ष्मणगढ़ थाना व क्यूआरटी की गाड़ियों के शीशे टूट गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में पंप एक्शन गन से 8 राउंड फायरिंग की। पुलिस ने इस मामले में 7 लाेगाें जस्सी उर्फ जसराम गुर्जर, मैनपाल, समुंद्र सिंह, देवीसिंह, धनेश गुर्जर, ललिता व हरवती गुर्जर काे गिरफ्तार किया गया है।
एएसपी बिशनाराम विश्नाेई ने बताया कि 8 मार्च काे गांव बाई निवासी समसु, ईशाक व दल्लू खां ने बड़ौदामेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के रामचरण पुत्र कल्याण गुर्जर, जस्सी उर्फ जसराम पुत्र रामचरण गुर्जर व उसके भाई देवीसहाय, गोविंद व कल्लू गुर्जर, समुंद्र सिंह पुत्र देवीसिंह गुर्जर, घनेश पुत्र जसराम, श्याम पुत्र कल्लू व ललित पुत्र जसराम सहित उनके गांव सुंदरावली थाना नगर भरतपुर रहने वाले कुछ रिश्तेदाराें ने उनकी जमीन पर कब्जा कर रखा है। हम जब भी जमीन पर जाते हैं तो ये लाेग हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हैं। इस पर उसी दिन शाम काे बड़ौदामेव थानाधिकारी दिनेश कुमार क्यूआरटी व डीएसटी टीम के साथ माैके पर पहुंचे अाैर समझाइश करने का प्रयास किया लेकिन अाराेपी रामचरण, जस्सी उर्फ जसराम, देवीसिंह, गोविन्द, श्याम, ललित अादि ने पुलिस दल से मारपीट व हाथापाई सहित फायरिंग कर दी अाैर अंधेरे का फायदा उठाकर पहाड़ी पर चढ़ गए। एएसपी विश्नाेई ने बताया कि इस घटना के दूसरे दिन सीअाे लक्ष्मणगढ़ भूपेंद्र शर्मा, बड़ौदामेव व लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस सहित क्यूआरटी टीम 9 मार्च काे सुबह आरोपियों की तलाश में गांव बाई पहुंची। इस दाैरान आरोपी पुलिस पर पथराव व फायरिंग करते हुए पहाड़ पर चढ़ गए। पुलिस ने आरोपियों काे घेरने का प्रयास किया तो उन्हाेंने दुबारा पुलिस पार्टी पर पथराव अाैर लाठियाें से हमला किया। इस दाैरान आरोपियों ने सीअाे भूपेंद्र शर्मा के सिर पर लठ्ठ मारे। इससे सीअाे के का हेलमेट टूट गया। हैडकांस्टेबल जगवीर सिंह का हाथ फ्रैक्चर हाे गया अाैर कांस्टेबल कैलाश चंद के चेहरे पर चाेटें अाई। पथराव से पुलिस की दाे गाड़ियों के शीशे टूट गए। मामला बढ़ता देखकर पुलिस ने अात्म्रक्षा में पंप एक्शन गन से 8 राउंड फायर किए। सूचना पर एसपी परिस देशमुख, ग्रामीण एएसपी बिशनाराम विश्नाेई, सहायक पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदाैलिया, सीअाे दक्षिण दीपक शर्मा सहित रामगढ़, एमअाईए, गोविंदगढ़ व लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने घायल सीअाे, हैडकांस्टेबल व कांस्टेबल काे सीएचसी बड़ौदामेव में भर्ती करवाया गया। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मैनपाल पुत्र जसराम व उसका भाई समुंद्र व धनेश, जस्सी उर्फ जसराम पुत्र रामचरण गुर्जर, देवीसिंह पुत्र रामचरण, ललिता प|ी धनेश, हरवती प|ी समुंद्र गुर्जर काे गिरफ्तार किया है। इनमें जस्सी उर्फ जसराम, देवीसिंह व समुंद्र के खिलाफ बड़ौदामेव थाने में पहले से 4-4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। धनेश के खिलाफ दाे मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि जिस जमीन पर दाेनाें पक्षों में कब्जे काे लेकर विवाद चल रहा है, वह जमीन बलवीर पुत्र मंगल गुर्जर निवासी बखापुर जिला रेवाड़ी हरियाणा व अन्य की थी। इन्हाेंने यह जमीन जसराम गुर्जर अादि काे बांटे पर दी थी। बाद में जमीन मालिक बलवीर गुर्जर, भागमल, संतराम, ईशाक माेहम्मद, सरमीना, हाजरा, समसु वगैरह ने माह अक्टूबर व दिसंबर 2019 में यह जमीन बेच दी, लेकिन मुल्जिमों ने जमीन पर कब्जा कर लिया। इसी बात काे लेकर दाेनाें पक्षों में विवाद चल रहा था।
बांटे पर दी जमीन पर आरोपियों ने कर लिया था कब्जा
बड़ौदामेव. अस्पताल में जमीन पर पड़े घायल।