- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Today Discussion On Caa And Nrc In Vedkumari Smriti Lecture
वेदकुमारी स्मृति व्याख्यानमाला में सीएए व एनआरसी पर अाज चर्चा
प्रसिद्ध गांधी विचारक व सर्वोदयी चिन्तक डाॅॅॅॅ. वेदकुमारी के 80वें जन्म दिवस पर ग्राम मांच में 12 मार्च काे सुबह 11 बजे से आयोजित वेदकुमारी स्मृति व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता नागपुर के मजदूर नेता जम्मू आन्नद व जयपुर से सीएए-एनआरसी विरोधी राज्य कमेटी के संयोजक सवाईसिंह होंगे। संस्था के सचिव डाॅॅ. वीरेंद्र विद्रोही ने बताया कि इस बार विषय वर्तमान भारत व आम जनता की निगरानी संदर्भ एनपीआर होगा। इस पर वक्ता 2010 से भारत सरकार द्वारा आम जनता पर रखी जा रही निगरानी के प्रमुख औजार व तरीकों पर विमर्श करेगें। उन्होंने बताया कि अमेरिका की गुप्तचर एजेंसियों के दबाव में भारत सरकार पिछले सालों से आधार व एनपीआर जैसी योजनाओं के माघ्यम से देश के प्राकृतिक संसाधनों व उनके संरक्षकों जैसे आदिवासी और गरीबों पर हमले कर रही है जिसका स्वरूप 2019 में एनआरसी व सीएए के रूप में सामने आया है। संस्थान हर वर्ष डाॅॅ. वेदकुमारी की स्मृति में व्याख्यानमाला का आयोजन करती है। इसमें देश के प्रमुख विचारक व्याख्यान देते हैं।