पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Thanagazi News Rajasthan News Took Two Suspects Of Korena Under Surveillance

कोराेना के दो संदिग्धों को निगरानी में लिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर माैसमी बीमारियाें के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं। सुबह अस्पताल खुलने के समय से पहले ही मरीज पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लग जाते है।

अस्पताल में अधिकांश मरीज वायरल बुखार, खांसी व जुकाम के आ रहे है। जो चेंबर में चिकित्सक को घेर कर खड़े हो जाते है। जिसके कारण चिकित्सक को जांच करने में भी काफी परेशानी होती हैं।

कई बार तो मरीजों के परिजनों और चिकित्सक के बीच कहासुनी की नौबत तक आ जाती है। चिकित्सा अधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि कोरोना वायरस के मंडावरा में दो संदिग्ध चिन्हित हुए थे। जिनकी स्पेशल टीम से जांच करवाकर टीम की देखरेख में दवा दी जा रही हैं। अस्पताल में भी सभी कर्मचारी मास्क लगाकर कार्य कर रहे है। मौसमी बीमारियों के मरीजों की जांच कर दवाई दी जा रही है और उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए जा रहे है।

कोरोना वायरस को लेकर हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग के निर्देश

बानसूर| खंड कार्यालय में शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में एक दिवसीय कोरोना वायरस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें सीएचसी व पीएचसी के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी एमएन1, एमएन2, आशा सुपरवाइजर को अपने-अपने सेक्टर में सर्वे कर हर एक व्यक्ति की स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के बारे जानकारी देने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर योगेश सिंघल, अशोक सैनी, अमर सिंह, राजाराम प्रजापति आदि मौजूद थे।

थानागाजी. अस्पताल में उपचार के लिए चिकित्सक को घेरे खड़े मरीज।
खबरें और भी हैं...