- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Truck Driving Collision Results In Loading Tempo Driver
ट्रक की टक्कर से लोडिंग टैम्पो चालक की माैत
एमआईए में बुधवार को ट्रक व लोडिंग टैम्पो में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में टैम्पो चालक 25 वर्षीय मिसा खान की मौत हाे गई जबकि टैम्पो चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने क्षतिग्रस्त टैम्पो के अंदर फंसे चालक मिसा खान के शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर एमआईए थाना पुलिस मौके पर पहुंची अाैर टैंपाे चालक का शव सामान्य अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मिसा पुत्र मोहम्मद खान निवासी हयात का बास बगड़ तिराहा अपना लोडिंग टैम्पो लेकर जा रहा था। इस दौरान सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने लोडिंग टैम्पो में टक्कर मार दी। इससे टैम्पो चालक मिसा खान की मौत हो गई।