- Hindi News
- National
- Laxmangarh News Rajasthan News Uncontrolled Tractor Overturns Girl Injured Alwar Referee In Higota
हिगोटा में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, बालिका घायल, अलवर रैफर
पेड़ से टकरा गड्ढे में धंसा वाहन, परिचालक घायल
पिनान| अलवर स्टेट हाईवे पर नया गांव व डोरोली के बीच गूलर बस स्टैंड पर रेवाड़ी से हिंडौन जा रहा दुग्ध वाहन का ब्रेक फेल हो जाने पर पेड़ों से टकराते हुए गड्ढे में जा गिरा। इस हादसे में परिचालक कालू उम्र 22 वर्ष घायल हो गया। ड्राइवर मोहन लाल शर्मा निवासी रेवाड़ी ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के लिए राजगढ़ ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शी रामप्रसाद बैरवा व लीलाराम ने बताया कि अलवर की ओर से आ रहा वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ों को धराशाई करता हुआ गड्ढे में धंस गया।
लक्ष्मणगढ़. हादसे के बाद पलटा ट्रैक्टर व मौके पर मौजूद भीड़।
लक्ष्मणगढ़| कस्बा थाना अन्तर्गत ग्राम हिगोटा में बड़ौदामेव रोड से लक्ष्मणगढ़ की ओर तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी लड़की दिलरूना पुत्री फारूक खाॅ निवासी हिंगोटा को टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। घायल बालिका को लक्ष्मणगढ़ अस्पताल लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे अलवर रेफर कर दिया गया। सूचना पर लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस उप निरीक्षक चन्द्रशेखर शर्मा, बडौदामेव थाना के थानाधिकारी दिनेशचन्द सहित क्युआरटी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।