ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
अलवर| शिवाजी पार्क थाना इलाके के राठ नगर स्थित डबल फाटक के पास बुधवार शाम करीब 7 बजे अलवर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। कार्यवाहक थानाधिकारी मालीराम ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक सफेद रंग की कमीज व पायजामा पहने हुए है।