- Hindi News
- National
- Alwar1 News Rajasthan News Vehicles Carrying More Than Capacity Are Calling For An Accident
दुर्घटना को न्योता दे रहे क्षमता से अधिक तूड़ी ले जातेेे वाहन
पिनान. कस्बे के बस स्टैंड से गुजरती ओवरलोड तूड़ी की ट्रैक्टर-ट्राॅली।
पिनान| अलवर-करौली स्टेट हाईवे 25 पर इन दिनों ओवरलोड तूड़ी के वाहनों के चलते राहगीरों व वाहन चालकों का निकलना दूभर हो रहा है। पिनान, माचाड़ी व मंडावर में सरसों की तूड़ी खरीदने के केंद्र बिना स्वीकृति के धड़ल्ले से चल रहे हैं।
जागरूक लोगों का कहना है कि यहां से पडोसी राज्यों के व्यापारी बिना नंबर के बुग्गे, ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से अधिक तूड़ी ले जा रहे हैं। इन साधनों में तूड़ी इतनी मात्रा में भरी जाती है कि पीछे से गुजरने वाले वाहन चालकों को सामने से आने वाले साधन भी दिखाई नही देते है। जिसके कारण दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।