- Hindi News
- National
- Alwar1 News Rajasthan News When The Warden Scolded The Student Jumped From The Roof Of The Hostel Condition Critical
वार्डन ने डांटा तो छात्रा ने हॉस्टल की छत से छलांग लगा दी, हालत गंभीर
पुलिस को दिए बयान में कहा- मैंने कोई गलत काम नहीं किया
भिवाड़ी के आलूपुर गांव की निवासी खुशबू पुत्री रामानंद हरिजन ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि शुक्रवार रात को मेरी तबीयत खराब हो गई थी। मैं अपनी सहेली वर्षा के साथ थी। मैंने कोई गलत काम नहीं किया है। मैं मम्मी-पापा से बहुत प्यार करती हूं। वार्डन ने मेरी मां को बहुत गलत बोला और मेरी बात भी नहीं सुनी। मुझे हॉस्टल से निकालने की धमकी दी। रमन मेरा दोस्त है। प्लीज हेल्प मी...। मेरी मां बहुत अच्छी और भोली है। मैं आईएएस बनना चाहती हूं। रमन अलवर का है, चाहे तो उसे बुला लो।
अलवर| शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे जीडी कॉलेज के छात्रावास की छत से 17 वर्षीय छात्रा खुशबू ने छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। खुशबू इसी कॉलेज में बीए सेकंड ईयर में पढ़ती है। पुलिस को दिए लिखित बयान में खुशबू ने कहा कि मैंने वार्डन की डांट के बाद गुस्से में यह कदम उठाया। खुशबू के मुंह, जबड़े, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चाेटें आई हैं। पहले उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से सामान्य अस्पताल ले जाया गया। शाम को फिर से उसे एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बताई गई है। कोतवाली थानाधिकारी अध्यात्म गौतम ने बताया कि छात्रा खुशबू ने लिखित में बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, प्रााचार्य आरजी मीणा का कहना है कि कमेटी गठित कर घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा, जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।
मेरा खुशबू से काेई व्यक्तिगत विवाद नहीं है। वह बिना एंट्री किए हॉस्टल से चल गई थी। मैंने शुक्रवार रात को इस संबंध में छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी थी। वह अपनी सहेली के साथ शनिवार को हॉस्टल पहुंची थी। मैंने उससे बिना बताए हॉस्टल से गायब होने के बारे में पूछा तो वह बेहोश हो गई। इसी दौरान उसकी सहेली ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया। हमने छात्रा खुशबू को पानी पिलाया और उसे उसके रूम में भेज दिया। इसके 15 मिनट बाद वह छात्रावास की छत से कूद गई।
- सरोज यादव, सहायक वार्डन
अलवर. घायल छात्रा खुशबू से बयान लिखवाते पुलिसकर्मी।