- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News With Sethani Sitting On A Camel Seth Asked For A Loan In The Market And The Shop Owners Fed Sweets
ऊंट पर बैठी सेठानी के साथ सेठ ने बाजाराें में उधारी मांगी ताे दुकानदाराें ने खिलाई मिठाई
पहल सेवा संस्थान की अाेर से शहर में रविवार काे नानकशाही सेठ-सेठानी का स्वांग निकाला गया। स्वांग में ऊंट पर बैठी सेठानी के साथ सेठ ने बाजाराें में दुकानदाराें से अपनी उधारी मांगी, ताे उधारी देने के बजाए कई दुकानदाराें ने मिठाई खिलाकर सेठ-सेठानी का स्वागत किया।
इस दाैरान जब फकीर ने सेठ अाैर मुनीम से चुहलबाजी करते हुए संवाद किए, ताे लाेगाें में हंसी के ठहाके छूटते रहे। इस बार ऊंट पर बैठी सेठानी के साथ उसकी सखी अाैर सेठ के साथ दाे मुनीम थे। स्वांग की अगुवाई करते हुए राधा कृष्ण के स्वरूपाें ने लाेगाें पर फूल बरसाए। स्वांग जिस रास्ते से निकला, वहां देखने वाले लाेग जमा हाेते गए। लाेगाें ने रास्ते में राेककर भी सेठ, मुनीम व फकीर के चुटीले संवाद सुने। स्वांग की शुरुआत काशीराम चाैराहा स्थित शुक्ल की बगीची से हुई। यहां सेठानी व अन्य कलाकाराें ने गाैरी पूजन किया। इसके बाद ऊंट पर बैठने के लिए जैसे ही सेठानी अागे अाई ताे डीजे की आवाज सुनकर ऊंट बिदक गया। डीजे बंद कराकर सेठानी काे ऊंट पर बैठाया गया। यहां नगर परिषद सभापति बीना गुप्ता, उप सभापति घनश्याम गुर्जर, पार्षद सतीश यादव, रामावतार शर्मा, हेतराम अादि ने स्वांग के कलाकाराें का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद स्वांग ढाेल बाजे के साथ रवाना हाेकर शहर के प्रमुख बाजाराें से निकला।
चूड़ी मार्केट सहित सात जगह स्वांग का स्वागत किया गया। स्वांग में सेठ का रूप शंकर लाल सैनी, सेठानी का संजू शर्मा, फकीर का माेहन लाल साेमवंशी, मुनीम के नरेश व अार्यन उर्फ छाेटू यादव अाैर सखी का वेश ललित ने धरा। कृष्ण के रूप में हरिप्रसाद व राधा के स्वरूप में पिंटू अगुवाई करते हुए शामिल हुए। जगन्नाथ मंदिर में जिला युवा ब्राह्मण सभा ने गाैरव शर्मा व अशाेक शर्मा के नेतृत्व में स्वागत कर कलाकाराें काे स्मृति चिह्न दिए।
कंपनी बाग में समापन पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
सुबह 11 बजे शुरू हुए स्वांग का समापन शाम 4.30 बजे कंपनी बाग में किया गया। इसके बाद यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का अायाेजन हुअा। इसमें राधा-कृष्ण ने लाेगाें के साथ फूलाें की हाेली खेली। लाॅफ्टर धीरज उपाध्याय ने मिमीक्री करते हुए लाेगाें का मनाेरंजन किया। इनके अलावा कवि प्रवेंद्र पंडित, सदाराम, सुमित समग्र, संजय राणा व कुमार गुलशन ने कविताओं से श्राेताअाें का मनाेरंजन किया। कार्यक्रम में संस्थान के सुनील चाैधरी, जितेंद्र गाेयल, लक्ष्मीनारायण, मनाेज चाैहान, अाेमप्रकाश, राकेश व बिल्लू ने सहयाेग किया।
सेठानी के साथ उधारी मांगने निकले सेठ।