महिला दिवस पर नारी शक्ति को किया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर माताश्री गोमती देवी जन सेवा निधि-लुपिन की ओर से लवकुश गार्डन में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सीमा जुनेजा ने महिलाओं द्वारा कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने व आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी सुरक्षा करने पर बल दिया। इस मौके पर ग्रामीण विकास में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक वेद प्रकाश शर्मा, पीएनबी के जिला प्रंबधक कमलेश हेड़ा, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक प्रदीप चौधरी, पालिकाध्यक्ष ज्योति सैनी, अर्चना भांगला, नीरज शर्मा, आशा ताम्बी, मीना खंडेलवाल आदि ने भी कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राजगढ़, रैणी, लक्ष्मणगढ़, कठूमर, बानसूर, थानागाजी, उमरैण व रामगढ़ ब्लाक की स्वयं सहायता समूह की 500 से अधिक महिलाएं मौजूद रही। इसी प्रकार राजकीय महाविद्यालय में भूगोल विभाग के तत्वावधान में महिला दिवस मनाया गया। दूसरी ओर वैश्य महिला समिति ने माया गोयल की अध्यक्षता में महिला दिवस मनाया। इस अवसर पर मीना खंडेलवाल, ममता गुप्ता, कमलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
प्रतापगढ़ : बाल मित्र ग्राम सेवा का गुवाड़ा में महिला दिवस पर महिलाओं अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मूर्ति देवी, चंदी देवी, सरवन देवी, केसरी देवी, छाजी देवी सहित 60 महिलाएं मौजूद रही।
किशोरी : बाल मित्र ग्राम कालापारा में बाल आश्रम के सौजन्य से महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर आश्रम कार्यकर्ताओं व महिला मंडल की सदस्यों ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। साथ ही लड़के व लड़की में भेदभाव ना करने की शपथ दिलाई। इस दौरान बाल मित्र ग्राम कालापारा, पिपलाई व मोरडी की 100 से अधिक महिलाएं मौजूद रही। वहीं समीपवर्ती तरुण भारत संघ आश्रम में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह, नीलम प्रभात व उज्जवल प्रधान ने प्रदेश की 20 चयनित महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर संघ निदेशक मौलिक सिसोदिया, चमन सिंह, छोटेलाल मीणा, सुरेश रैकवार, पीईईओ लालचंद मीणा, कैलाश जागा, मूलचंद, पूरण मीणा, पूजा भाटी, धौली, सुमन, गणेश, पारस, भरत मौजूद थे।
अलावड़ा: कस्बे के अरावली पब्लिक स्कूल में अंगूरी देवी की अध्यक्षता में महिला दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने कविताओं के माध्यम से बेटी बचाव का संदेश दिया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान विमल चौधरी, सुरेश, पायल चौधरी, कविता, रेखा जाटव, विद्या, निर्मला, बबीता आदि मौजूद रही।
खैरथल: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कस्बे में अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए तथा महिलाओं को सम्मानित किए। कस्बे के महावर भवन में पायोनियर बीज कंपनी द्वारा खैरथल व मुंडावर तहसील की 45 ग्रामीण महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण, महिला शिक्षा, महिला सुरक्षा एवं देश की प्रगति में महिलाओं के योगदान के बारे में चर्चा की गई। इस मौके पर पायोनियर बीज कंपनी से टीसीएस गिरीश कुमार शर्मा, एमडीआरए देवेंद्र, रामकिशन, सुनील, विक्रेता विजेंद्र चाैधरी, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। इधर जन म्हादरी इंडिया परिवार की ओर भी महिलाओं का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक दीपचन्द खैरिया, पूर्व शिक्षाविद् जसवंत आर्य, रिंकी वर्मा, रामचंद्र कामरेड, बलवंत मैहराणियां, बी.पी. सुमन, गिरीश डाटा, मोहनलाल शर्मा पूर्व पार्षद, दौलत नागर, किशनचंद, राजेन्द्र रसगोन आदि मौजूद रहे।
लक्ष्मणगढ़: महिला दिवस के मौके पर रविवार को पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इनमें महिलाओं को मजबूत और सशक्त बनाने पर विचार विमर्श किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खुडियाना, लीली, गंडूरा, सेहरा, मौजपुर, ईटेडा, दिवली, लक्ष्मणगढ़, जावली, बिचगांवा पंचायत समितियों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी नसीब खान, मदन मीणा, मनोज शर्मा, सिब्बूराम, दिनेश, राजकुमार गुप्ता, गिर्राज, सुगनचंद, प्रेमचंद जाट, कविता आदि मौजूद रहे।
खैरथल. महिलाअाें काे सम्मानित करते विधायक व अन्य।