पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News Woman Sleeping In Home Shot Dead Daughter Injured

घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी हुई घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदर थाना क्षेत्र के गांव मोजदीका में आपसी रंजिश के चलते 45 वर्षीय महिला बर्फी गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी 12 साल की बेटी सपना भी सिर में छर्रे लगने से घायल हो गई। सपना को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका के पति मायाराम पुत्र हीरालाल गुर्जर ने अपनी पुत्रवधू के भाई व उसके चाचा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। दाेनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। मृतका बर्फी के तीन संतान है। इनमें एक बेटा व दो बेटी शामिल हैं। सदर थानाधिकारी रामनिवास मीणा ने बताया कि मोजदीका निवासी मायाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार रात को वह प|ी बर्फी व बेटी सपना के साथ एक ही कमरे में सो रहा था। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। बेटा दिगंबर व उसकी प|ी संजीता दूसरे कमरे में सोए थे। शनिवार तड़के करीब 5.30 बजे पुत्रवधू संजीता का भाई अवतार पुत्र विश्राम गुर्जर व उसका चाचा अतरा पुत्र बृजलाल गुर्जर निवासी गहनकर थाना नगर (भरतपुर) उसके कमरे में आए और बंदूक से गोली चला दी। आवाज सुनकर वह जागा तो प|ी बर्फी व बेटी सपना लहुलुहान दिखाई दी। वह बाहर निकला तो आरोपियों ने उस पर भी फायरिंग की। हालांकि वह बच गया। मायाराम व उसके भाई जगदीश ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दोनों आरोपी खेत के पास खड़ी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

आरोपियों की तलाश में टीम गठित की है। टीम उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सपात खान, सीओ ग्रामीण

पति बोला- मेरी पुत्रवधू को उसके पीहर वाले बेचने की फिराक में थे, विरोध किया तो गोली मारी

मायाराम ने बताया कि उसके बेटे दिगंबर की शादी 18 अप्रैल 2018 को संजीता से हुई थी। इसके बाद संजीता अपने भाई अवतार के साथ पीहर चली गई। वहां संजीता को उसके पीहर वालों ने बंधक बना लिया और उसे ससुराल वापस भेजने से मना कर दिया। संजीता को जब पता चला कि उसे पीहर वाले दूसरी जगह बेचने के फिराक में हैं तो वह 3 जुलाई 2019 को पीहर वालों से बचकर ससुराल आई और पूरी घटना अपने पति दिगंबर व ससुराल वालों को बताई। संजीता के पति व ससुराल वालों ने इसका विरोध किया और उसी दौरान संजीता ने अपने पीहर वालों को कानूनी रूप से पाबंद करवाया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के कारण संजीता के भाई अवतार व उसके चाचा अतरा ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

अलवर. गोली लगने से घायल हुई मृतका बर्फी की बेटी सपना गुर्जर।

बर्फी गुर्जर
खबरें और भी हैं...