महिलाओं ने फूल और गुलाल से खेली होली
अलवर. दिगंबर जैन खंडेलवाल महिला मंडल के हाेली मिलन समाराेह में उपस्थित महिलाएं।
अलवर| श्री दिगंबर जैन खंडेलवाल महिला मंडल ओर से शनिवार काे चंद्रप्रभु वाटिका में होली मिलन समाराेह मनाया गया। जिसकी थीम पिंक थी। महिलाओं ने फूल और गुलाल से होली खेली और आज बिराज में होली रे रसिया... सहित अन्य होली के भजनाें व गानाें पर डांस किया। महिलाओं ने हाऊजी सहित अन्य खेल खेले। महिलाएं ड्रेस काेड में गुलाबी साड़ी पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम स्थल काे गुब्बाराें से सजाया गया। मंडल अध्यक्ष मीरा जैन एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में उपाध्यक्ष स्नेह जैन, कोषाध्यक्ष सुनीता जैन, मंजू जैन, सचिव नीलू जैन, नीतू जैन, अर्चना जैन, स्वाति जैन, नीरू जैन, मीना जैन अन्य महिलाएं उपस्थित थी। समारोह में महावीर जयंती महोत्सव पर मंडल की और से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्णय भी किया गया।