पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News Women39s Day Radeways Honored Women Travelers And Employees

महिला दिवस : राेडवेज ने महिला यात्रियाें और कर्मचारियाें काे किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलवर| राेडवेज की अाेर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार काे महिला यात्रियाें व कर्मचारियाें काे सम्मानित किया गया। इन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई। महिला यात्रियाें काे राेडवेज बस में यात्रा करने के लिए जागरूक किया गया। यह पहला अवसर है जब राेडवेज की अाेर से महिला दिवस पर महिला यात्रियाें अाैर कर्मचारियाें काे सम्मानित किया गया है। रविवार को राेडवेज बसाें में महिला यात्रियाें के लिए राजस्थान सीमा में निशुल्क यात्रा की छूट हाेने के कारण अन्य दिनाें की अपेक्षा बसों में महिला यात्रियाें की संख्या अधिक रही। राेडवेज अधिकारियाें ने महिला सीट पर बैठे पुरुष यात्रियाें काे खड़ाकर महिला यात्रियाें को सीट दिलवाई। एमडी अाेर से जारी भावनात्मक अपील का पत्र भी यात्रियाें काे वितरित किया गया।

अलवर अागार की मुख्य प्रबंधक नीशु कटारा ने महिला परिचालकाें काे गुलाब का फूल देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। महिला परिचालकाें ने भी मुख्य प्रबंधक कटारा काे पुष्प देकर स्वागत किया। इस अवसर पर मिठाई भी बांटी गई। कार्यक्रम में यातायात प्रबंधक सुनील भगवती, प्रशासन प्रबंधक सुशील गुप्ता सहित अन्य राेडवेज कर्मचारी माैजूद थे। इससे पूर्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार काे इस अागार के प्रशासनिक भवन में अायाेजित कार्यक्रम में 30 महिला परिचालकों, मैकेनिक, मंत्रालयिक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियाें काे सम्मानित किया गया।

इधर, मत्स्य नगर अागार की अाेर से रविवार काे बस स्टैंड पर अायाेजित कार्यक्रम में प्रशासन प्रबंधक संजय चाैधरी ने महिला यात्रियाें काे उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्हाेंने कहा कि राेडवेज बस में महिलाअाें काे किराए में 30 प्रतिशत की छूट दी जाती है व छह सीट महिलाअाें के लिए अारक्षित हैं।
खबरें और भी हैं...