एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत
शादी के बाद नव दंपती अपने रिश्तेदारों के साथ बोलेरो कैंपर गाड़ी में सवार होकर सुबह करीब 8.40 बजे रामदेवरा दर्शनार्थ रवाना हुए। मेगा हाइवे पर गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं कैंपर में ही सवार 3 तीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। माली समाज के एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत से शहर में मातम छा गया। हादसे की जानकारी पर केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी मौके पर पहुंचे और फिर बालोतरा आकर अंत्येष्टि में शरीक हुए। भीषण सड़क हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना प्रकट की।
शनिवार सुबह एक ही परिवार के लोग कनाना गांव से रामदेवरा दर्शनार्थ रवाना हुए। स्टेट मेगा हाईवे पर दुर्गापुरा से आगे सोइंतरा सरहद में ओवरटेक के प्रयास में कैंपर व ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बोलेरो कैंपर पूरी तरह से ट्रेलर के नीचे आ गई। इससे दबने से 11 जनों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन जने घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से कैंपर को बाहर निकाला। इसके बाद शवाें का पोस्टमार्टम करवाया।
बालोतरा में शोक, होली के सभी आयोजन बंद
होली पर्व को लेकर बालोतरा के गांधीपुरा व उम्मेदपुरा में हर वर्ष माली समाज के तत्वावधान में फाग महोत्सव का आयोजन होता है। इसमें शहर सहित आस-पास के गांवों से लोग भाग लेकर गेर नृत्य की प्रस्तुति देते हैं। हादसे के बाद दोनों ही जगहों पर लगे शामियाने हटाकर आयोजन बंद कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी घटना स्थल पर पहुंचे। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने भी शोक जताया। विधायक मदन प्रजापत ने बताया कि हादसे के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। वहीं मृतकाें के परिजनों को एक-एक लाख रुपए की सहायता कोष से तत्काल सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई है।
मोदी ने भी दुख जताया
प्रियंका।
माली समाज व मारवाड़ में शोक की लहर
कैलाश माली।
विक्रम के भाई बहिन की भी मौत
डिंपल।
कैंपर ट्रेलर के नीचे पिचक गई अंदर थे चौदह लोग सवार
सीता।
मृतक बालोतरा, कनाना व कुसीप के निवासी
स्टेट मेगा हाइवे पर हुई इस दुर्घटना में दोनों वाहनों की गति तेज होने से कैंपर पूरी तरह से ट्रेलर के नीचे दब गई। इसमें जीप ड्राइवर जगदीश (35) पुत्र बादरमल निवासी कुशीप सिवाना, विक्रम कुमार (25) पुत्र केवलराम निवासी कनाना, सीता (22) प|ी विक्रम कुमार निवासी कनाना, डिंपल (22) प|ी कैलाश निवासी बालोतरा, प्रियंका (16) पुत्री गौतम बालोतरा, किशोर (30) पुत्र मोहनलाल, विमला (30) प|ी किशोर कुमार, राशु उर्फ प्रांजू (4) पुत्र किशोर निवासी बालोतरा, प्रतीप (8) पुत्र किशोर कुमार निवासी बालोतरा, कैलाश (24) पुत्र हंजारीमल, गुंजन (6 माह) पुत्री कैलाश निवासी बालोतरा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कमलेश (20) पुत्र गौतम गांधीपुरा बालोतरा, अर्जुन (18) पुत्र गौतम बाईपास पुलिया बालोतरा, रमेश (16) पुत्र माधाराम मालियों का बास बालोतरा गंभीर घायल हो गए। इनको जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में पहुंचाया गया। बालोतरा से बोलेरो कैंपर में एक ही परिवार के 14 रिश्तेदार सवार थे, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।
विक्रम कुमार।
यह पूरा परिवार ही हो गया खत्म
गुंजन।
जगदीश कुमार।
राशु उर्फ प्रांजल।
प्रतीप।
सड़क पर ही मौत की नींद साेये पति-प|ी व मासूम
विमला।
किशोर कुमार।
15 दिन पहले इनकी हुई थी शादी