पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balotra News Rajasthan News 12 Pillars To Be Built On Railway Land Overbridge No Longer Stuck

रेलवे की जमीन में बनने हैं 12 पिलर, अनुमति नहीं मिलने से अब ओवरब्रिज का कार्य अटका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आेवरब्रिज निर्माण को लेकर रेलवे की अनुमति नहीं मिलने से कामकाज में देरी हो रही है। शहर के प्रथम रेलवे फाटक से द्वितीय रेलवे फाटक तक 12 पिलर बनेंगे, जो रेलवे की जमीन की अंदर आ रहे है। इसकी अनुमति नहीं मिलने से दोनों छोर पर कामकाज अटका हुआ है। वहीं पुराना बस स्टैंड से लेकर द्वितीय रेलवे फाटक तक फाउंडेशन, गार्डर सहित स्लैब लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। पचपदरा रोड पर आरई का काम चल रहा है। इसके साथ ही कचहरी रोड पर सर्विस लाइन को लेकर जगह कम होने से काम अटका हुआ है। ऐसे में ओवरब्रिज काम में देरी हो रही है।

उल्लेखनीय है कि शहर के आबादी क्षेत्र के बीचो बीच से गुजरने वाली रेलवे लाइन आबादी को दो भागों में बंटी है, जिससे रेलों के आवागमन के समय बैरियर बंद होने से लोगों को काफी देर तक जाम में खड़ा रहना पड़ता है। हालांकि इस छोर से दूसरी तरफ आवागमन का एकमात्र जरिया अंडरब्रिज है, लेकिन वहां पर चारपहिया वाहनों के प्रवेश करने से जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में लंबे समय से शहरवासियों को इस परेशानी से रूबरू होना पड़ रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने ओवरब्रिज स्वीकृत कर गत साल जुलाई माह में इसका कार्य शुरू किया। वाई आकार में बनने वाले ओवरब्रिज का करीब 40 फीसदी कार्य अब तक पूरा हो चुका है। कार्यकारी एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार 2020 के अंतिम माह तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन रेलवे की अनुमति नहीं मिलने से कार्य
में देरी हो रही है।

वित्तीय वर्ष के अंतिम माह तक कार्य पूरा करने का दावा, हो सकती है देरी

- हरिसिंह, प्रतिनिधि कार्यकारी एजेंसी

96 करोड़ की लागत से बनेगा ओवरब्रिज

शहर में लंबे समय से चली आ रही यातायात समस्या से लोगांे को अब शीघ्र ही निजात मिलेगी। 96 करोड़ की लागत से बनने वाले यह ओवरब्रिज खेड़ रोड के पुराना यूकाे बैंक से शुरु होगा, जो कचहरी रोड़ पर महावीर उद्यान तो पचपदरा रोड़ पर भगतसिंह सर्कल के समीप नीचे उतरेगा। ऐसे में सिवाना, बाड़मेर व पचपदरा की तरफ से आने वाले वाहन प्रथम व द्वितीय रेलवे फाटक पर जाम में फंसने की बजाय सीधे निकल सकेंगे।

पचपदरा रोड पर चल रहा आरई वेल का कार्य

अब तक ओवरब्रिज का करीब 40 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। जुलाई 2019 में शुरू हुए कार्य के बाद पचपदरा रोड व द्वितीय रेलवे फाटक का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। अब पचपदरा रोड पर आरई वेल का कार्य चल रहा है, करीब एक सप्ताह बाद खेड़ रोड पर यूको बैंक के सामने भी आरई वेल का कार्य शुरु हो जाएगा। रेलवे की अनुमति मिलते ही वित्तीय वर्ष में ओवरब्रिज का काम पूरा होने से शहरवासियों को आवागमन में अच्छी सुविधा मिलेगी।

रेलवे की अनुमति का इंतजार

ओवरब्रिज का करीब 45 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। रेलवे की जमीन में 12 पिलर बनाए जाने हैं। अनुमति मिलते ही फाउंडेशन का कार्य शुरु किया जाएगा। अनुमानित 2020 के अंतिम माह तक ओवरब्रिज का कार्य पूरा हो जाएगा।
- हरिसिंह, प्रतिनिधि कार्यकारी एजेंसी

द्वितीय रेलवे फाटक तक करीब 80 फीसदी काम हुआ पूरा

ओवरब्रिज निर्माण को लेकर प्रथम से द्वितीय रेलवे फाटक तक रेलवे की जमीन में 12 पिलर बनाए जाएंगे। इसके लिए अभी तक रेलवे की ओर से स्वीकृति नहीं मिल पाई, जिसके चलते निर्माण कार्य अटका हुआ है। कार्यकारी एजेंसी ने पुराना बस स्टैंड से द्वितीय रेलवे फाटक तक करीब 80 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है, लेकिन रेलवे की अनुमति नहीं मिलने से अब आगे का कामकाज अटका हुआ है। वहीं ओवरब्रिज के दोनों तरफ 3-3 मीटर सर्विस लाइन बनाई जानी प्रस्तावित है, लेकिन कचहरी राेड पर न्यायालय परिसर के समीप जगह होने से अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है।

बालोतरा. पुराना बस स्टैंड से द्वितीय रेलवे फाटक तक निर्माणाधीन ओवरब्रिज।
खबरें और भी हैं...