पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balotra News Rajasthan News 167 Liquor Group 11280 Applications Lottery Income Of Rs 3332 Crore

167 शराब समूह के 11280 आवेदनलॉटरी अाज, 33.32 करोड़ रुपए की आय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की दुकानों का आवंटन गुरुवार को लॉटरी के जरिए होगा। बाड़मेर व बालोतरा शहर में 18 दुकान व देसी मदिरा एवं कंपोजिट की 172 दुकानों की लॉटरी निकाली जाएगी। यह प्रक्रिया सुबह 11 बजे आदर्श स्टेडियम में स्थित इंडोर स्टेडियम में शुरू होगी। शराब दुकानों के लिए कुल 11280 आवेदन प्राप्त हुए है। इससे करीब 33.32 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। जबकि 2019 में यह राजस्व 34 करोड़ रुपए था। जिला आबकारी अधिकारी संजय सिंह दुलर ने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया के दौरान बैठक व्यवस्था इंडोर स्टेडियम में रहेगी। आवेदन की प्राप्ति रसीद पर आवेदक को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आबकारी विभाग ने जिले में कुल 190 दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके लिए कुल 11280 आवेदन जमा किए गए। बाड़मेर व बालोतरा शहर की अंग्रेजी शराब व बीयर की 18 दुकानों के लिए 1900 और देशी मदिरा के लिए 167 समूहों के लिए 9380 आवेदन आए। आवंटन की प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से होगी। आवेदन पत्रों से विभाग को 33 करोड़ 32 लाख का राजस्व मिला है। वर्ष 2019 के मुकाबले इस बार शराब दुकानों की लॉटरी के लिए आवेदन फॉर्म ज्यादा आए है। 2019 में 10329 आवेदन आए थे, जबकि इस बार 11280 आवेदन आए है। गुरुवार को शराब ठेकेदारों के भाग्य का फैसला होगा। कई शराब ठेकेदारों ने सामूहिक रूप से 100-100 आवेदन किए है। ऐसे में लॉटरी से होने वाली प्रक्रिया में इनका भाग्य तय होगा। सिवाना शराब ठेके लिए हर बार की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा आवेदन आए।

अब तक आवेदन शुल्क से राजस्व

वर्ष राजस्व

2015 16 करोड़

2016 28 करोड़

2017 22 करोड़

2019 34 करोड़

2020 33.32 करोड़
खबरें और भी हैं...