पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balotra News Rajasthan News 1850 Curtain Caught Holding Illegal English Liquor Container One Accused Arrested

1850 कर्टन अवैध अंग्रेजी शराब से भरा कंटेनर पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कल्याणपुर पुलिस ने नेशनल हाईवे पर अवैध शराब से भरा कंटेनर पकड़कर उसमें भरी 85 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की। इसके साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया। कंटेनर में 1850 कर्टन में अवैध शराब लदी थी।

कल्याणपुर थानाधिकारी माया पंडित ने बताया कि बाड़मेर एसपी आनंद शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बालोतरा एएसपी नरपत सिंह भाटी व डीएसपी सुभाषचन्द्र खोजा के सुपरविजन में यह कार्रवाई 9 मार्च की रात्रि में स्पेशल व लोकल नाकाबंदी के दौरान हुई। मुखबिर की इत्तला पर कल्याणपुर सरहद में नेशनल हाईवे नंबर एमएच 25 पर दस चक्का कंटेनर को रुकवाकर चेक किया तो उसमें अवैध अंग्रेजी शराब के बिना किसी वेद्य लाइसेंस व परमिट के कर्टन भरे पाए गए। अवैध अंग्रेजी शराब के पव्वा के 990 कर्टन व बोतल 860 कर्टन समेत 1850 कर्टन शराब बरामद हुई। कंटेनर के साथ आरोपी पपाराम बिश्नोई पुत्र छोगाराम निवासी जाजीवाल बिश्नोई जोधपुर को गिरफ्तार किया। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया। कल्याणपुर थाना अधिकारी माया पंडित, हेड कानिस्टेबल नरपतसिंह व डूंगरराम,उत्तम प्रकाश, किशन, देवाराम, महिपाल, प्रभुलाल साथ रहे। मामले की जांच मंडली थाना अधिकारी नरपत सिंह चारण को सौंपी गई।

कल्याणपुर. अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा गया आरोपी।
खबरें और भी हैं...