पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Samdari News Rajasthan News 353 Villages Declared As Lacking Due To Locust

टिड्‌डी खराबे की वजह से 353 गांव अभावग्रस्त घोषित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाड़मेर | राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों के 908 गांवों को टिड्डी से हुए खराबा के कारण अभावग्रस्त गांव घोषित किए हैं। शासन सचिव सिद्धार्थ महाजन ने अधिसूचना जारी की है, जिसके मुताबिक प्रदेश में सर्वाधिक अभावग्रस्त गांव बाड़मेर के 353 गांव घोषित किए हैं। शिव के 8, सिवाना के 26, पचपदरा के 21, रामसर के 6, सिणधरी के 9, गिड़ा के 1, सेड़वा के 107, चौहटन के 54, गुड़ामालानी के 31, धोरीमन्ना के 36, गडरारोड के 46, समदड़ी के 8 गांवों सहित जिले के कुल 353 गांव अभावग्रस्त घोषित किए हैं।
खबरें और भी हैं...