- Hindi News
- National
- Balotra News Rajasthan News Adm Office Will Open In Balotra Girls College Will Be Upgraded And Nahata Hospital Of 200 Beds
बालोतरा में खुलेगा एडीएम कार्यालय, गर्ल्स कॉलेज क्रमोन्नत व 200 बैड का होगा नाहटा अस्पताल
विधानसभा सत्र में शुक्रवार को विधेयक 2020 के जवाब में मुख्यमंत्री व वित्तमंत्री अशोक गहलोत ने बालोतरा शहर के लिए बड़ी घोषणा की है, इससे बालोतरा को जिला बनाने की राह और आसान हो गई है।
विधानसभा में बालोतरा में एडीएम कार्यालय खोलने, डीआरजे कन्या महाविद्यालय को पीजी में क्रमोन्नत करने व नाहटा अस्पताल को 200 बेड का बनाने की घोषणा की है। विधानसभा में घोषणा होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर फैल गई। वहीं कार्यकर्ताओं व शहरवासियों ने मिठाई से मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। उल्लेखनीय है कि सीमावर्ती बाड़मेर जिले के क्षेत्रफल के साथ ही आबादी में विस्तार होने से बालोतरा को लंबे समय से जिला बनाने की मांग चल रही थी।
आबादी, क्षेत्रफल सहित हर लिहाज से बालोतरा जिला बनाने के मापदंड पर खरा उतर रहा है, इसके चलते करीब पांच दशक से इसे चली आ रही जिला बनाने की मांग आज भी अधूरी है। विधायक मदन प्रजापत की मांग के बाद शुक्रवार को बालोतरा में एडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा हाजते ही शहरवासियों में जिला बनाने की आस बलवती हो गई है।
जिले के दूसरे बड़े नाहटा अस्पताल में होगी 200 बैड की व्यवस्था
नाहटा अस्पताल जिले का दूसरा बड़ा रेफरल अस्पताल है। इसमें प्रतिदिन 750 से 800 ओपीडी रहती है। बड़ा अस्पताल होने से बालोतरा, सिवाना, समदड़ी, गुड़ामालानी, बायतु सहित आस-पास के गांवों से हर रोज मरीज उपचार के लिए पहुंचते है। नाहटा अस्पताल में वर्तमान में 150 बेड की व्यवस्था है। शुक्रवार को विधानसभा में इसकी संख्या बढ़ाकर 200 कर दी गई है, ऐसे में बैड की संख्या बढ़ने से मरीजों व परिजनों को अच्छी सुविधा मिलेगी।
डीआरजे कॉलेज को मिली पीजी की सौगात
डीआरजे कॉलेज को लंबे समय से पीजी में क्रमोन्नत करने की मांग चल रही थी, क्रमोन्नत के अभाव में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद छात्राओं को जोधपुर तक दौड़ लगानी पड़ती थी। कॉलेज क्रमोन्नत होने से राहत मिलेगी।
एडीएम कार्यालय खुलने, कन्या महाविद्यालय का क्रमोनयन व नाहटा अस्पताल में बैड की सुविधा बढ़ेगी। चुनाव के दौरान किए गए वायदों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
एडीएम कार्यालय खुलने से ग्रामीणों को चक्कर काटने से मिलेगी निजात
जिले का क्षेत्रफल अधिक होने से सीमावर्ती गांवों के लोगों को कामकाज के लिए करीब 150 से 200 किमी की दूरी तय कर जिला मुख्यालय पर पहुंचना पड़ रहा था। डोली सहित सीमावर्ती गांवों की दूरी अधिक होने से लोगों को छोटे-मोटे कामकाज के लिए पूरा दिन खराब करना पड़ता था, इसे लेकर लंबे समय से बालोतरा को जिला मुख्यालय बनाने को लेकर मांग चल रही थी। विभिन्न संगठन, संस्थाओं के पदाधिकारियों व लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को एडीएम कार्यालय की घोषणा होने पर लोगांे ने खुशी का इजहार किया। बालोतरा में एडीएम कार्यालय होने पर उपखंड मुख्यालय बालोतरा, गुड़ामालानी, सिवाना व सिणधरी इसके अधीन आएंगे।
अस्पताल में वर्तमान में 150 बेड की व्यवस्था है, इसकी संख्या बढ़ाकर 200 करने की घोषणा हुई है। बेड की संख्या बढ़ने से भर्ती होने वाले मरीजों को अच्छी सुविधा मिलेगी।
- डाॅ. बलराजसिंह पंवार, पीएमओ नाहटा अस्पताल बालोतरा
डीआरजे कॉलेज को पीजी की सौगात मिलना खुशी की बात है। इसके क्रमोनयन की मांग लंबे समय से कर रहे थे। कॉलेज पीजी में क्रमोन्नत होने पर शहर सहित गांव से आने वाली छात्राओं को यहीं पर ही उच्च शिक्षा की सुविधा मिलेगी।
- मैना चौधरी, छात्रसंघ अध्यक्ष, डीआरजे कन्या महाविद्यालय बालोतरा
बालोतरा . डीआरजे कॉलेज के पास से शहर का दृश्य।