- Hindi News
- National
- Samdari News Rajasthan News Anger In Sargara Society Demanding Action Against Dalit Atrocities
दलित अत्याचार के विरोध में सरगरा समाज में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
दलित अत्याचार के विरोध में सरगरा समाज ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गुरुवार को चंदाराम पुत्र रामाराम व उसकी माता सीता देवी, भाणजी रेखा देवी, भांजा पवन कुमार, प|ी दरिया देवी को बड़ी बेहरमी से लाठियां, सरियो से मारपीट की गई तथा उनके साथ अभद्रता की। जातिसूचक शब्दों से गाली गलौज की गई। चंदाराम गंभीर घायल हो गया तथा हाथ पैर तोड़ दिए गए। उसे समदड़ी अस्पताल से बालोतरा रेफर किया गया। हालत ज्यादा खराब होने के कारण चंदाराम को बालोतरा से जोधपुर के लिए रेफर कर दिया गया। मारपीट करने वाले 14 से 15 लोगों में से पुलिस ने अब तक तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया व एक नाबालिग हैं। 11 आरोपी खुले आम घूम रहे हैं। परिवादी के परिवार को खुलेआम जान से मारने की धमकियां दी जा रही है।
ज्ञापन में आरोप लगा कि थानाधिकारी समदड़ी द्वारा इस प्रकरण में पक्षपात कर रहे हैं । आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है। समाज के लोगों ने बताया कि प्रकरण की जांच उच्च पुलिस अधिकारियों से करवाकर दोषियों को जल्द से जल्द 2 दिन के अंदर गिरफ्तार करने की मांग की है। इस दौरान श्रवण कुमार, ओमप्रकाश पचपदरा, नारायणराम देवलियारी, रतनाराम भलरो का बाडा, मीरो देवी सिवाना, शैतानराम पचपदरा, गणपत लाल सिवाना, पारसमल, सोरम देवी सहित समाज के लोग मौजूद रहे।