पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balotra News Rajasthan News Angi Bangi Ger Dhoom At Phag Festival Closing 17

फाग महोत्सव में आंगी-बांगी गेर की धूम, 17 को समापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बालोतरा | मरूधरा सांस्कृतिक कला केंद्र के तत्वावधान में होली फाग महोत्सव का आयोजन 11 मार्च से 17 मार्च तक माली समाज उम्मेदपुरा में हागा। एंकर राजू माली ने बताया कि इस आयोजन के दौरान प्रतिदिन आंगी-बांगी गेर एवं लोक कलाकारों द्वारा फाग गीतों के साथ चंग गेर सहित प्रदेश की लोक कलाओं का जीवंत प्रदर्शन किया जा रहा है। 17 मार्च को समापन समारोह का आयोजन आर्य वीर दल मैदान में आयोजित होगा। समापन समारोह में राजस्थान की लोक कलाओं के साथ गेर, आंगी-बांगी गेर डांडिया गेर, जत्था गेर, कालबेलिया नृत्य, भंवाई नृत्य एवं अनेक कलाओं का संगम होगा। कार्यक्रम के दौरान भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र होगा। समापन समारोह को लेकर ओमप्रकाश गहलोत, मुकेश गहलोत, घेवरचंद सुंदेशा, दिनेश माली, अशोक गहलोत, मुकेश माली गिलाराम, जगदीश, राहुल कच्छवाह सहित कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।
खबरें और भी हैं...