पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां हुईं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बालोतरा | भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया एवं प्रदेश महामंत्री कैलाश मेगवाल के निर्देशानुसार जिला प्रवासी (पूर्व जिला अध्यक्ष जोधपुर) जगत नारायण जोशी एवं अध्यक्ष महेश बी चौहान की अनुशंसा पर भाजपा बालोतरा जिले के मंडल अध्यक्षों को नियुक्त कर स्वीकृति प्रदान की गई। जिला प्रवक्ता हनुमान पालीवाल ने बताया कि बालोतरा जिले के सिवाना मंडल अध्यक्ष के लिए राजेश जोशी, पादरू मण्डल अध्यक्ष के लिए सुरताराम देवासी, सिणधरी मंडल अध्यक्ष के लिए निम्बाराम प्रजापत, अटल गुड़ामालानी मंडल अध्यक्ष के लिए हरिराम चौधरी, एवं पचपदरा मंडल अध्यक्ष के लिए डूंगर देवासी को नियुक्त किया गया।
खबरें और भी हैं...