पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चेटीचंड मेला के पोस्टर का विमोचन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूज्य सिंधी पंचायत संस्थान बालोतरा की ओर से सिंधु पैलेस में मंगलवार सुबह 10 बजे होली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। समारोह में सिंधी समाज के हर वर्ग के सदस्यों ने हिस्सा लिया। समारोह के मुख्य अतिथि लेखराज ललवानी व अध्यक्षता गोविंदराम आहूजा ने की। अध्यक्ष ने बताया कि होली का त्योहार ही ऐसा है जहां सभी तरह के गीले शिकवे मिटा कर एक दूसरे के गले मिलकर गुलाल लगा कर एक नई शुरुआत की जाती है। प्रतापमल लालवानी ने कहा कि समाज की एकता का आज पूरे राजस्थान ही नहीं पूरे भारतवर्ष में चर्चा हो रही है। वासुदेव बसरानी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी चेटीचंड मेले का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। मीडिया प्रभारी राजा संगतानी ने कहा कि हिन्दू धर्म के अंतर्गत आने वाले सभी पर्व में सभी युवा बड़ चढ़कर हिस्सा लें व परम्परा को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर चेटीचंड मेला 2020 के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर के लाभार्थी परिवार वासुदेव इंद्र कुमार बसरानी परिवार है। समारोह में गोधुमल मेघनानी, बाबूलाल सुखनानी, रवि चन्दानी, राजू छबलानी, अशोक सुखनानी, महेश ललवानी, प्रकाश लालवानी, प्रकाश खियानी, विक्की लालवानी, कन्हैयालाल सोनी, सुनील लालवानी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...