पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rakhi News Rajasthan News Consumers Upset Due To Not Having Personnel On Rakhi Gss

राखी जीएसएस पर कार्मिक नहीं होने से उपभोक्ता परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राखी जीएसएस पर विद्युत कार्मिक नहीं लगने से व्यवस्थाएं प्रभावित है तथा उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि राखी सरपंच व ग्रामीणों ने राखी जीएसएस पर दूसरा विद्युत कार्मिक लगाने के लिए ज्ञापन देने के एक महीना बीत जाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर रोष है। ग्रामीणों ने राखी जीएसएस के विद्युत कार्मिक फीडर इंचार्ज रामावतार मीणा की मनमानी तंग होकर 12 फरवरी को हटाकर दूसरा विद्युत कार्मिक लगाने के लिए अधिशासी अभियंता सिवाना व सहायक अभियंता समदड़ी को ज्ञापन दिया था। अधिकारियों ने कार्रवाई का उचित आश्वासन दिया था। उन्होंने फीडर इंचार्ज राखी रामावतार मीणा को तो हटा दिया लेकिन एक महीना बीत चुका है। राखी जीएसएस पर कोई दूसरा फिडर इंचार्ज नहीं लगाने से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...