पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Siwana News Rajasthan News Elections In 98 Panchayats Tomorrow 320 Sarpanch Candidates In The Fray

98 पंचायतों में चुनाव कल320 सरपंच प्रत्याशी मैदान में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण की वो पंचायतें जिनमें सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से चुनाव प्रक्रिया को रोक दिया था, लेकिन प्रत्याशियों के नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए थे। 8 जनवरी को सिवाना, धोरीमन्ना, पाटौदी, आडेल व सेड़वा की कुल 133 ग्राम पंचायतों में नामांकन प्रक्रिया के बाद चुनाव करवाने पर रोक लगा दी। हालांकि इसके बाद सिवाना व धोरीमन्ना में लॉटरी प्रक्रिया दुबारा होने से इन 133 पंचायतों में 21 पंचायतों में आरक्षण सीट बदल गई। शनिवार को 343 बूथों पर होने वाले पंचायत चुनाव के लिए मतदान दलों की रवानगी होगी। जिले की 112 पंचायतों में से 98 में 15 मार्च को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक सरपंच, वार्ड पंच के लिए मतदान होंगे।

98 पंचायतों में सरपंच के लिए मतदान कल: 8 जनवरी को नामांकन वाली जिले की 112 पंचायतों में रविवार को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चुनाव होंगे। इसी दिन शाम 5 बजे के बाद ईवीएम में पड़े मतों की गणना हो जाएगी। 16 मार्च को उप सरपंच के लिए चुनाव होंगे। सिवाना की 13, धोरीमन्ना की 42, पाटौदी की 29, सेड़वा की 10 और आडेल की 18 ग्राम पंचायतों में सरपंच के चुनाव होंगे।

133 पंचायतों में चुनाव रोके थे

प्रथम चरण में 133 पंचायतों में नामांकन के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित हो गए और अचानक सुप्रीम कोर्ट के आदेश से रोक लगी। कोर्ट के फैसले के बाद तीन पंचायत समितियों में लॉटरी दुबारा हुई। इससे सिवाना की 19 और धोरीमन्ना की 2 ग्राम पंचायतों में आरक्षण सीट बदल गई।
खबरें और भी हैं...