- Hindi News
- National
- Balotra News Rajasthan News English Paper Started On The First Day Of 10th Board Examinations
10 वीं बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ पहले दिन हुआ अंग्रेजी का पेपर
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की ओर से कक्षा 10 वीं व 8 वीं परीक्षा प्रारंभ हुई। सुबह परीक्षा समय पर विद्यार्थी अपने-अपने केंद्र पहुंचे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
कल्याणपुर (आंचलिक) | कस्बे सहित आसपास के थोब बोर्ड सेंटर पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं बोर्ड व आठवीं बोर्ड का परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन अंग्रेजी का पेपर हुआ। प्रधानाचार्य पूनम चंद चौधरी ने बताया कि सेंटर पर शांतिपूर्वक तरीके से परीक्षाएं शुरू हुई। पहले दिन बाड़मेर द्वारा गठित उड़न दस्ते की टीम ने सेंटर पर आकस्मिक निरीक्षण किया।
बालोतरा. परीक्षा संपन्न होने के बाद सेंटर से निकलते विद्यार्थी।