- Hindi News
- National
- Samdari News Rajasthan News Fair Is The Hallmark Of Indian Culture Such Events Are Necessary To Preserve It Mla
मेले भारतीय संस्कृति की पहचान, इसे बचाए रखने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी : विधायक
क्षेत्र के लाखेटा गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संतोष भारती की समाधि स्थल पर अंतरराष्ट्रीय गेी मेले का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, अध्यक्षता पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी, विशेष अतिथि सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, कांग्रेस खनिज प्रकोष्ठ के महासचिव पंकज प्रताप सिंह, सोनाराम चौधरी अधिशासी अभियंता, पूर्व जिला परिषद सदस्य इंदाराम चौधरी, सोहन सिंह भायल, कोटडी सरपंच खेतसिंह, अम्बो का बाडा सरपंच लीलादेवी, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी राजीव सुथार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूनमचंद रामदेव ने शिरकत की। मुख्य अतिथि पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि मेले मेलमिलाप का प्रतीक होता है। मेले आपसी भाईचारा व मेल मिलाप को बढ़ावा देते हैं अगर भारतीय संस्कृति को बचाने की वकालत की है तो मेले ने ही की है।
विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि मेले भारतीय संस्कृति की पहचान होती है अगर भारतीय संस्कृति को जीवित रखना है तो मेलों को जीवित रखना होगा। मेले में लोगों ने खरीदारी के साथ ही झूलों का आनंद लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन रघुनाथराम चौधरी राखी ने किया। मेले में प्रथम गैर दल लालिया, द्वितीय सामुजा और तृतीय रही। मोतीसरा गैर दलों को मेला कमेटी की ओर से पुरस्कार देकर से सम्मानित किया गया। स्थानीय सरपंच खेतसिंह कोटडी, अम्बो का बाडा सरपंच लीला देवी भील ने आभार जताया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समदड़ी पुलिस थानाधिकारी मीठाराम चौहान के नेतृत्व में जवान तैनात रहे। इस दौरान मुख्य कार्यकारी जिला परिषद मोहनदान रतनू, पंचायत समिति समदड़ी से सूचना प्रसार अधिकारी करनाराम चौधरी, ठाकर खेड़ा सरपंच मदनलाल , भलरो का बाडा सरपंच गोपाराम पटेल, सिलोर सरपंच बाबूसिंह राजगुरू, रामपुरा सरपंच प्रतिनिधि अशोक चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी तेजाराम माली सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
असाड़ा | कस्बे में होली पर्व के उपलक्ष्य में गैर नृत्य का आयोजन हो रहा है। महादेव मंदिर के आगे पांडाल में गैर कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। गैर नृत्य देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
कल्याणपुर (आंचलिक )| क्षेत्र के थोब कस्बे में श्री कीकाजी महाराज जी के मेले में बड़ी संख्या में मेलार्थियों ने भाग लिया। नेवरी, माडपुरा, साथुणी पुरोहितान, तिरसिगड़ी सोढ़ा, नेवाई, खारड़ी, पाटोदी, कल्याणपुर, सरवड़ी पुरोहितान, मोहनपुरा, नेड़ली सहित गांवों से लोग पहुंचे। मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। आयोजन कर्ता जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मेला प्रेम भाईचारे का प्रतीक है।
असाड़ा. मेले में नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।
कल्याणपुर. संतोष भारती की समाधि स्थल पर आयोजित मेले में खरीदारी करते लोग।