पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balotra News Rajasthan News Get Ahead In Life By Taking Sacramental Education Sdm

संस्कारयुक्त शिक्षा लेकर जीवन में आगे बढ़ें: एसडीएम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हेमंत बाल निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय बालोतरा में वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी रोहित कुमार, अध्यक्ष सीबीईओ छगनलाल राठौड़, विशिष्ट अतिथि भगवतसिंह राठौड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, जसोल सरपंच ईश्वरसिंह चौहान, मेवानगर सरपंच श्यामसिंह राठौड़, मंडापुरा सरपंच डालाराम प्रजापत, प्रधानाचार्य फतेहसिंह लापुन्दड़ा, पार्षद लालाराम परिहार, ग्राम विकास अधिकारी सुशील कुमार, तोगाराम पाँचल, समाजसेवी रतनलाल परिहार, शंकरलाल गोयल, किशोरकुमार माली, पदमसिंह कंवरली का साफा व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। संस्था के प्रबंध निदेशक छगनलाल प्रजापत ने स्वागत भाषण व वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह को सं‍बोधित करते हुए उपखंड अधिकारी रोहित कुमार ने छात्रों को संस्कारयुक्त शिक्षा ग्रहण कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रधानाध्यापक अनिता सोलंकी व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी लीला प्रजापत के निर्देशन में वार्षिकोत्सव समारोह में राजस्थानी संस्कृति व देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई।

कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में सहयोग करने वाले भामाशाहों का स्वागत किया गया। शिक्षण संस्थान अध्यक्ष पारसमल परिहार ने आभार प्रकट किया। समारोह का संचालन ठाकराराम प्रजापत ने किया। कार्यक्रम के दौरान हनुमानराम परिहार, विजयराज परिहार, सीताराम परिहार, वगताराम परिहार, केवलचंद सियोटा, ओमप्रकाश प्रजापत, हस्तीमल दर्जी, नेमीचंद गहलोत, जगदीश परिहार, भावना परिहार, जया पारंगी, ललित प्रजापत, अंजली, भगवती सहित समस्त स्टाफ व अभिभावक उपस्थित रहे।

पादरु | समीपवर्ती धनवा ग्राम पंचायत में स्थित श्री भगवती विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय धनवा में महंत जालाराम महाराज के सानिध्य में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। अध्यक्षता सरपंच पप्पू सिंह व मुख्य अतिथि पुनीत जांगिड़ पीईईअाे धनवा थे। विशेष अतिथि के रूप में उप सरपंच डूंगरा राम, सूखदेव प्रजापत, नरेश जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्था प्रधान रण छोड़ा राम प्रजापत, शिक्षाकर्मी जबर सिंह, वरिष्ठ अध्यापक प्रेम सिंह, पाबु राम, रावत सिंह, पारसराम, बगदाराम , ग्रामीण निम्बाराम प्रजापत, हस्ता राम टाक , जैराराम पटेल, मौजूद रहे। मंच संचालन पाबू राम देवासी ने किया।

खबरें और भी हैं...