- Hindi News
- National
- Balotra News Rajasthan News Holi In Schools Phagmohotsav Celebrated In Temple
स्कूलों में होली, मंदिर में फागमहोत्सव मनाया
शहर में विश्व हिन्दू परिषद व श्री गणेश शनि मंदिर श्री सूर्य मंडल के तत्वावधान व खेड़ रणछोड़ राय मंदिर प्रांगण में रविवार को फाग महोत्सव का आयोजन हुआ। भजन गायकों ने फाग गीतों व भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दी। फाग गीतों की स्वरलहरियों पर श्रोताओं ने आपस मे पुष्प वर्षा कर माहौल को धर्ममय बना दिया। विहिप प्रवक्ता दौलत आर प्रजापत ने बताया कि श्रोताओं ने गुलाल व अबीर से सूखी होली खेली। भजन गायक भरत गोयल, विजराज भाटी, दलीचंद जीनगर प्रस्तुति दी। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष शंकर लाल चारण, उपाध्यक्ष घेवरचंद पालीवाल, प्रांत सत्संग प्रमुख जगदीश वैष्णव, विभाग मंत्री पुरषोत्तम दास गोयल, राहुल अग्रवाल, हितेंद्र चारण, बजरंग प्रजापत, सूर्य मंडल संरक्षक सुरेश सिंघल, पवन अग्रवाल, भगवानदास लोहिया, महेंद्र बंजारी, कन्हैया लाल सिंघल मौजूद रहे। इसी तरह मारवाड़ पब्लिक स्कूल, माली समाज भवन में महिला संगठन की ओर से होली महोत्सव मनाया गया।
सिवाना | कस्बे के जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल थापन, स्वामी विवेकानंद स्कूल कुशीप, पादरू की वास स्थित गायत्री विद्या मंदिर, गुरु खेतेश्वर विद्या मंदिर में होली पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें विद्यािर्थयों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर सूखी होली खेली।
मायलावास | खंडप गांव में स्थित जगतम्बा पब्लिक उच्च माध्यमिक में होली उत्सव मनाया गया। कक्षा नवम की छात्रा तपस्या ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि प्राचीन काल में हिरण्याकश्प नाम का असुर राजा था। उसकी बहिन होलीका नेे दिए वरदान का दुरुपयोग करते हुए भक्त प्रह्लाद को मारना चाहती थी, परंतु भगवान ने उसे बचा लिया। इस उपलक्ष्य में होली मनाई जाती है। छात्र विक्रम कुमार, प्राध्यापक निम्बाराम व गणेशाराम ने विचार व्यक्त किए।
मायलावास. होली खेलते विद्यार्थी।