आईएएस रांका ने किए नाकोड़ा तीर्थ के दर्शन
बालोतरा | मुख्यमंत्री ओएसडी आईएएस कुलदीप रांका ने रविवार को नाकोड़ा जैन तीर्थ में दर्शन किए। रांका ने परिवार सहित नाकोड़ा पार्श्वनाथ व भैरव देव के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही मंदिर ट्रस्ट की ओर से करवाए गए कार्यो की सराहना की। इस दौरान हुलास बाफना, चंद्रशेखर छाजेड़, गजेंद्र संखलेचा, तीर्थ व्यवस्थापक जितेश मेहता ने बहुमान किया।