- Hindi News
- National
- Balotra News Rajasthan News M Yasin39s Paintings Make Him Aware Of Rajasthani Environment
राजस्थानी परिवेश से रूबरू कराते हैं एम. यासीन के चित्र
बचपन से ही जिस काम में मन लगे, उसे अपना लिया जाए तो सफलता का मार्ग खुद ब खुद खुल जाता है। कुछ ऐसा ही लगा एम. यासीन के चित्रों को देखकर। चित्रकारी दृश्य चित्रण में प्राण फूंकने का काम करता है। यही वजह है कि 21वीं सदी में भी इस विधा के प्रति सम्मोहन बरकरार है। बालोतरा शहर में पेंटिंग की दुकान चलाने वाले एम. यासीन राजस्थानी परिवेश को कैनवास पर उकेरने वाले हरफन मौला कलाकार है। एम. यासीन अब तक राजस्थानी पृष्ठभूमि पर आधारित सैकड़ों चित्र बना चुके हैं। ये अपने चित्रों की प्रदर्शनी भी कई बड़े शहरों में लगा चुके हैं। इन्हें मोइना अल असद ने मई 2020 में दुबई में लगने वाली पेंटिंग एग्जीबिशन में आमंत्रित किया है। छोटे से शहर बालोतरा के चित्रकार एम. यासीन को 2020 वाराणसी में ऑल इंडिया ऑनलाइन आर्ट पेंटिंग कंपटीशन में गोल्ड मेडल मिला। अब तक कई सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से सम्मानित हो चुके हैं। यासीन व्यक्ति चित्र दृश्य चित्रण रेखाचित्र और मुरल आर्ट में भी सिद्धहस्त है। वे बताते हैं कि मौजूदा परिवेश में ऑयल पोट्रेट दृश्य चित्रण पेंसिल स्केच और ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित चित्र ज्यादा पसंद किए जाते हैं और इनकी मांग भी बढ़ी है।
बालोतरा. अपनी नायब पेंटिंग के साथ चित्रकार एम. यासीन।