पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Samdari News Rajasthan News Many Issues Were Discussed In The Annual Meeting Of The Shrimali Society

श्रीमाली समाज की वार्षिक बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीमाली ब्राह्मण समाज समदड़ी की वार्षिक बैठक अध्यक्ष अशोक व्यास की अध्यक्षता में श्रीमाली समाज बगेची में आयोजित हुई। इस दौरान पोतेदार अनिल व्यास ने वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

अध्यक्ष अशोक व्यास ने साल भर में हुए समाज उत्थान के कार्य पर प्रकाश डाला। बैठक में समाज के सदस्यों ने प्लास्टिक मुक्त समाज का संकल्प लिया। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि समाज के शादी ब्याह के कार्यक्रमों में प्लास्टिक से निर्मित सामग्री का उपयोग नहीं किया जाएगा। अध्यक्ष व्यास ने घौसा गोठ की घोषणा की। इस अवसर पर संरक्षक जगदीश प्रसाद व्यास, सुरेश व्यास व्यास, अनुज व्यास, पीरेन्द्र व्यास सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...