- Hindi News
- National
- Siwana News Rajasthan News Meeting Of Kshatriya Ghanchi Samaj Vikas Samiti Held
क्षत्रिय घांची समाज विकास समिति की बैठक आयोजित
कस्बे में श्री क्षत्रिय घांची समाज विकास समिति सिवाना की आम मीटिंग अध्यक्ष रणछोडमल राठौड़ की अध्यक्षता में अरट का जाव स्थित अरटेश्वर बालाजी मंदिर में आयोजित हुई।
बैठक में समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समाज के प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं को प्रोत्साहन पुरस्कार देने के लिए समाज में हर वर्ष शैक्षणिक सम्मान समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। साथ यह निर्णय लिया कि बच्चों के शारीरिक विकास के लिए समाज में खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आने वाले समय में समाज में शादी विवाह में फिजूलखर्ची को रोकने के लिए सामूहिक विवाह कराने के लिए सभी ने मिलकर योजना पर विचार विमर्श किया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष रामलाल व जसराज, सचिव भावेश बोराणा के अलावा मुलतानमल, ओमप्रकाश, बंशीलाल, गुमनाराम, उतम राठौड़ व अन्य सभी सदस्य मौजूद थे।