- Hindi News
- National
- Balotra News Rajasthan News Mental Patient Jadeva Devi Recovers After 10 Months Sent Home
मानसिक रोगी जड़ाव देवी 10 माह बाद ठीक, घर भेजा
सािजयाली निवासी जड़ाव देवी प|ी नारायण राम देवासी को एक साल पहले मथुरादास हॉस्पिटल में मानसिक रोगी होने के कारण भर्ती करवाया था। शुक्रवार को जड़ाव देवी को छुट्टी दे दी गई।
रावणा राजपूत अपघात सेवा समिति की ओर से जड़ाव देवी के इलाज के लिए सहयोग दिया गया। जड़ाव देवी को छ़ुट्टी देने पर समिति सदस्यों ने उनको गांव पहुंचाया। उल्लेखनीय है कि जड़ाव देवी के मानसिक संतुलन बिगड़ने पर जंजीरों में बांधे रखना पड़ता था। बाद में रावणा राजपूत अपघात सेवा समिति के सहयोग से जड़ाव देवी को 10 माह पहले मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
उसके स्वस्थ व सकुशल होने पर परिवार के साथ घर रवाना किया। इस दौरान वीरसिंह खट्टू, जबर सिंह पचपदरा, नरपतसिंह सािजयाली, जोधपुर युवा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, वंदना, सुरेंद्र सिंह, गजेसिंह भाटी, दौलतसिंह, सोहन सिंह मौजूद रहे।
बालोतरा. अस्पताल से छुट्टी के बाद जड़ाव देवी व स्टाफ।