पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Siwana News Rajasthan News New Courses Related To Barmer Refinery Will Be Added To Iti

बाड़मेर रिफाइनरी से संबंधित नए कोर्स आईटीआई में जुड़ेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाड़मेर | कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री अशोक चांदना ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया कि आवश्यकता के अनुसार बाड़मेर में रिफाइनरी से संबंधित नए कोर्स आईटीआई में जोड़े जाएंगे। चांदना ने कहा कि रिफाइनरी के लिए दो तरह के कौशल की आवश्यकता रहती है पहला कौशल जो रिफाइनरी लगने के दौरान जरूरी होता है, दूसरा कौशल जो रिफाइनरी लगने के बाद उसके संचालन के लिए जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों के लिए विभाग की ओर से एचपीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा मुख्य महा निदेशक को पत्र लिखे हैं। जिससे वे संबंधित कौशल की जानकारी विभाग को दे सकें। आवश्यकतानुसार बाड़मेर के आईटीआई में नए ट्रेड जोड़े जाएंगे, साथ ही जरूरत होने पर वहां कौशल विकास केन्द्र भी बनाएं जाएंगे। इससे पहले चांदना ने सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में कहा कि बाड़मेर जिले में वर्तमान में 10 सरकारी व 23 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित किए जा रहे है। उन्होंने इसका ट्रेड सहित विवरण सदन के पटल पर रखा। जिले में रिफाइनरी लगने के कारण आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिए जाने के अवसर में बढ़ोतरी होगी। रिफाइनरी से संबंधित अधिकांश ट्रेड वो ही होते है जो कि बाडमेर जिले की विभिन्न आईटीआई में स्वीकृत है।
खबरें और भी हैं...