- Hindi News
- National
- Balotra News Rajasthan News Paniwal President And Panchal Became Vice President Of Youth Organization
युवा संगठन के पानीवाल अध्यक्ष व पांछल उपाध्यक्ष बने
डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा संगठन कनाना जिला बाड़मेर की बैठक बाबा रामदेव मन्दिर कनाना परिसर में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि एडवोकेट डूंगरसिंह नामा प्रबंध निदेशक डॉ अम्बेडकर शिक्षा साहित्य एवं शोध संस्थान व मुकेश पानीवाल निवर्तमान अध्यक्ष डॉ भीमराव अम्बेडकर युवा संगठन ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा संगठन कनाना का अध्यक्ष कमलेश पानीवाल को चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष प्रभु पांछल, महामंत्री पारसमल पानीवाल, कोषाध्यक्ष रामाराम पानीवाल, सह कोषाध्यक्ष चैनाराम पांछल, मिडिया प्रभारी उत्तम पानीवाल, प्रवक्ता मुकेश पानीवाल, प्रचार मंत्री ओमाराम मकवाना, देवाराम पाछल, भट्टा राम गर्ग व संगठन मंत्री जितेन्द्र रिण्डा को बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य सुगेन्द्र पाछल, चम्पालाल मकवाना, अर्जुन मकवाना, मोहन पाछल, जबराराम गढवीर दिनेश कुमार मकवाणा को चुना गया। संगठन का संरक्षक गौतम मकवाना को बनाया गया।
इस अवसर एडवोकेट डूंगरसिंह नामा ने कहा कि कनाना टीम का कार्य सराहनीय है। हमें टीम भावना से कार्य करते हुए सभी को लेकर चलना होगा तथा हमारे लोगों को व टीम को आर्थिक रूप से मज़बूत करना होगा। निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश पानीवाल ने सभी का स्वागत किया और आभार नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलेश पानीवाल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जीवाराम पानीवाल व ढलाराम बोस ने किया। भलेंद्र दुधवा व समाज के बड़े बुजुर्गों की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन हुआ।