पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दांडी सप्ताह पर देशभक्ति गीतों की हुई प्रतियोगिता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक है। इसलिए भारत ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व उनको याद कर रहा है। जिला परिषद के सीईओ मोहन दान रतनू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में दांडी सप्ताह की वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को डाइट में आयोजित गांधी भजन एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता के अवसर पर यह बात कही।

गांधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक अमित बोहरा ने महात्मा गांधी के जीवन, कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। डाइट के उप प्रधानाचार्य डाॅ. लक्ष्मीनारायण जोशी ने कहा कि महात्मा गांधी का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ। उनके नेतृत्व में स्वाधीनता संग्राम के साथ देश को आजादी दिलाई गई। इस दौरान जयनारायण व्यास बीएड कॉलेज बाड़मेर की छात्राध्यापिका गायत्री ने ए मेरे प्यारे वतन, सुशीला राठौड़ ने हे प्रीत जहां की रीत, संतोष, पीकल कंवर ने संदेशे आते है, सुनीता ने पन्नाधाय से संबंधित, विमला ने ऐ मेरे प्यारे वतन, मंजू ने मैं तुमको विश्वास दूं, आरती ने रघुपति राघव राजा राम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरूआत में आरती ने रघुपति राघव राजाराम भजन की प्रस्तुति दी। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष के तहत चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में दांडी मार्च सप्ताह के तहत पंचायत समिति स्तर पर शुक्रवार को गांधी भजन एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

सिवाना | कस्बे के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेला मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वी जयंती पर दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर 12 मार्च से 18 मार्च तक साप्ताहिक कार्यक्रम किए जाएंगे। 13 मार्च को खंड स्तर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेला मैदान में गांधी भजन देशभक्ति गीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

मायलावास | निकटवर्ती वेरा नाड़ी बस्ती स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महात्मा गांधीजी की 150वीं जयंती एवं दांडी मार्च के वर्षगांठ पर प्रभात फेरी कर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। विद्यालय में गुरूवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला व पुष्पमाला के साथ प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। शुक्रवार को गांधी की तस्वीर के आगे पुष्प अर्पित कर गांधी भजन, राष्ट्र गीतों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं सहित दांडी यात्रा, भक्ति गीत, राम धुन, प्रश्नोतरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधीजी का रूप धारण कर उनके आदर्शों एवं जीवन मूल्यों का प्रभात फेरी के माध्यम से संदेश दिया गया।

रमणिया | क्षेत्र के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सैला में 150 वीं गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राणाराम गर्ग व व्याख्याता पप्पाराम के नेतृत्व में रैली व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक वासुदेव, अध्यापक मादाराम रेड्डी सहित स्टाफ मौजूद रहे।

सिवाना. राउप्रावि मेला मैदान में कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी।
खबरें और भी हैं...