सड़लानाडा धाम पर फूलडोल महोत्सव आज
ग्राम पंचायत लालाणा के श्री सुभद्रा माताजी एवं मामाजी महाराज का धाम सड़लानाडा पर गादीपति एवं मठाधिपति महंत भुवनेश्वर पुरी महाराज के सानिध्य में शनिवार को फूलडोल महोत्सव का आयोजन होगा। कोटवाल गणेशाराम देवासी व मेहराराम चौधरी ने बताया कि फूलडोल महोत्सव के दौरान विभिन्न गेर दलों के गेरिये लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। इस अवसर पर कनाना, पारलू, मांगला, टिकमपुरा, कुम्पावास, जेठन्तरी, काकराला, ऊमरलाई, मेली व खाखरलाई सहित कई गांवों की गेर दलों के कलाकार ढोल की ढमक-थाली की टंकोर व डांडियों की खनक के साथ प्राचीन लोक नृत्य आंगी-बांगी, डांडिया गेर तथा चंग वादन के अलावा लोक गीत फाल्गुनी गीतों की मनमोहक
प्रस्तुति देंगे।