पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balotra News Rajasthan News Phuldol Festival Will Begin On 14 August At Sadlnada Dham

सड़लानाडा धाम पर फूलडोल महोत्सव 14 से होगा शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री सुभद्रा माताजी एवं मामाजी महाराज का धाम सड़लानाडा पर गादीपति एवं मठाधिपति महंत भुवनेश्वरपुरी महाराज के सानिध्य में 14 मार्च को फूलडोल महोत्सव आयोजित होगा। कोटवाल गणेशाराम देवासी व मेहराराम चौधरी ने बताया कि शनिवार को आयोजित होने वाले इस फूलडोल महोत्सव में विभिन्न गेर दलों के गेरिये लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। इस दौरान कनाना, पारलू, मांगला, टिकमपुरा, कुम्पावास, जेठन्तरी, काकराला, ऊमरलाई, मेली व खाखरलाई सहित कई गांवों की गेर दलों के कलाकार ढोल की ढमक-थाली की टंकोर व डाडियों की खनक के साथ प्राचीन लोक नृत्य आंगी-बांगी, डांडिया गेर तथा चंग वादन के अलावा लोक गीत फाल्गुनी गीतों की बेहतरीन प्रस्तुति देंगे।

खबरें और भी हैं...