पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balotra News Rajasthan News Pleased On The Announcement Of Opening Of Adm Office

एडीएम कार्यालय खुलने की घोषणा पर खुशी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बालोतरा में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय खोलने सहित अन्य घोषणाएं करने पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। ब्लॉक महामंत्री शंकरलाल सलुंदिया ने बताया कि पचपदरा विधायक मदन प्रजापत के अथक प्रयासों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बालोतरा में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय खोलने की स्वीकृति प्रदान कर दी है इससे नगर सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है। इसके साथ ही अब राजकीय नाहटा चिकित्सालय में 200 बेड की स्वीकृति दे दी गई है तथा राजकीय डीआरजे बालिका महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रमोन्नत कर दिया गया है। इससे क्षेत्र की बालिकाओं को अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। बहुत लंबे समय से लंबित मांगों को मदन प्रजापत के प्रयासों से पूरा किया गया है। ब1्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा और उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, विधायक मदन प्रजापत का आभार जताया।

खबरें और भी हैं...