पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Siwana News Rajasthan News Police Also Caught The Third Accused In The Gold Robbery Case After Entering The House

घर में घुसकर सोना लूट प्रकरण में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे में हरीश जैन के घर में रात के समय घुसकर सोना लूट की वारदात में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि हरीश जैन ने शादी का रिश्ता नहीं आने से उकताकर अपने घर में सोना गढ़ा होने की अफवाह फैलाई थी। इस पर उसका रिश्ता तो नहीं आया, वरन लुटेरा जरूर पहुंच गए और घर में रखे सोने के आभूषण लूट ले गए। लुटेरे अज्ञात होने के कारण पुलिस को मामला सुलझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बाड़मेर एसपी आनंद शर्मा के निर्देशन में एएसपी बालोतरा नरपतसिंह व सीओ बालोतरा सुभाष चंद्र के सुपरविजन में थाना अधिकारी सिवाना दाऊद खान मय टीम ने 28 दिसंबर 2019 को सिवाना कस्बे में हरीश जैन के घर रात के समय अज्ञात अाराेपियाें द्वारा सोना लूटने के इरादे से घर में घुसकर सोने की चेन व नकद रुपए लूट की वारदात के तीसरे आरोपी नकल सिंह (28) पुत्र मेहर सिंह राजपुरोहित निवासी इंद्राणा को गिरफ्तार किया। प्रार्थी हरीश जैन के अपने घर में सोना गढ़ा होने की बात करने व उसके द्वारा अपने मकान ने पीछे की तरफ 4 से 5 फीट गहरा खड्डा खुदवाकर उसमें से सोना निकलने की झूठी अफवाह फैलाने पर मुलजिम भंवर सिंह ने अपने साथियों सुरेंद्र सिंह निवासी मजल इत्यादि को बताई। इस पर अमर सिंह, नकुल सिंह राजपुरोहित, सुरेंद्र सिंह, राजू सिंह, राहुल चौधरी उर्फ विपुल गुजराती, नकल सिंह व भरत सोलंकी ने वारदात को अंजाम दिया। चार मुलजिमों अमर सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजू सिंह व विपुल चौधरी घर में घुसकर हरीश जैन को पिस्तौल व चाकू दिखाकर उसके घर में गढ़ा सोना देने के लिया डराया-धमकाया। घर की तलाशी भी ली मगर मुलजिमों को गढ़ा सोना नहीं मिलने पर वे प्रार्थी के घर से एक सोने की चेन तथा नकद रुपए लूटकर ले गए। इस प्रकरण में गिरफ्तार मुलजिम नकल सिंह और भरत सोलंकी ने आरोपियों का बाहर रहकर सहयोग किया था। प्रकरण में पूर्व में दो आरोपी सुरेंद्र सिंह (25) पुत्र स्वर्गीय भंवर सिंह राजपूत निवासी मजल पुलिस थाना समदड़ी व राजू सिंह (22) पुत्र चैन सिंह राजपूत निवासी मजल पुलिस थाना समदड़ी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। आरोपी नकल सिंह के विरुद्ध पूर्व में गुजरात राज्य में मुकदमे दर्ज हैं। नकल सिंह से प्रकरण की वारदात एवं वारदात के मास्टरमाइंड आरोपी अमर सिंह जावाल तथा अन्य आरोपी के बारे में पूछताछ जारी है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार आरोपी नकल सिंह को थाना हाजा के टॉप 10 वांछित आरोपियों की सूची में शामिल किया गया है।

खबरें और भी हैं...