- Hindi News
- National
- Siwana News Rajasthan News Prabhat Ferries Pulled Out On Dandi March Anniversary
दांडी मार्च वर्षगांठ पर प्रभात फेरियां निकालीं
कस्बे में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को लेकर दांडी मार्च की वर्षगांठ के अवसर पर प्रथम दिन पंचायत समिति सिवाना के विभिन्न विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाल कर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कस्बे के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेला मैदान में विकास अधिकारी लक्ष्मण सिंह सादू व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या 1 सिवाना में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हनुमाना राम चौधरी ने प्रभात फेरी रैली झंडी दिखाकर रवाना किया व प्रधानाध्यापक द्वारका प्रसाद वैष्णव तथा किशनलाल गर्ग के सर्वधर्म सभा को संबोधित किया।
कल्याणपुर (आंचलिक) | पंचायत समिति कल्याणपुर में विकास अधिकारी तेजपाल राव की अध्यक्षता में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया।इस दौरान सीबीईअाे बुधाराम चौधरी, महिला बाल विकास अधिकारी कुष्णकुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना हुआ।
सिवाना. प्रभात फेरी निकालते विद्यार्थी।